बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PMCH में पांच दिन से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर : बोली भाजपा - सिर्फ अपना भौकाल दिखाने के लिए आधी रात को गए थे स्वास्थ्य मंत्री, अब उन्हें यहां से कोई मतलब नहीं

PMCH में पांच दिन से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर : बोली भाजपा - सिर्फ अपना भौकाल दिखाने के लिए आधी रात को गए थे स्वास्थ्य मंत्री, अब उन्हें यहां से कोई मतलब नहीं

पांच दिन से PMCH में इलाज के लिए भटक रहे मरीज, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विपक्षी एकता बनाने के लिए दिल्ली में डटे हैं - भाजपा

PATNA : बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में पिछले पांच दिन से जूनियर डॉक्टर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण अस्पताल की पूरी व्यवस्था पर असर पड़ा है। मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। वहीं डॉक्टरों की मांग को लेकर सरकार भी गंभीर नजर नहीं आ रही है, क्योंकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्हें बिहार के मरीजों की चिंता नहीं है। उक्त आरोप भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने प्रदेश के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर लगाया है।

निखिल आनंद ने कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव द्वारा आधी रात में पीएमसीएच का दौरा करने को लेकर सवाल उठाया है। निखिल आनंद ने कहा है यह सब वह अपना भौकाल खड़ा करने के लिए कर रहे थे, ताकि उन्हें सुर्खियां मिल सके। निखिल आनंद ने लिखा है कि बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री जी ने पीएमसीएच में आधी रात छापामारी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन 'कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना' की तर्ज पर भौकाल खड़ाकर अपना काम निकालना ही मुख्य मकसद लगता है। अब भाई साहब 'पक्षी' बन 'विपक्षी' एकता को मजबूत करने देशाटन पर गए हैं। 

जल्द स्थिति में सुधार कराने की मांग

निखिल आनंद ने लिखा है कि पीएमसीएच में हड़ताल का 5वां दिन है। एक जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं है। पीएमसीएच की स्थिति नारकीय- बदतर हो गई है। मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे। भर्ती मरीजों का इलाज नहीं हो रहा। इमरजेंसी ठप है। आदरणीय स्वास्थ्य मंत्रीजी! गरीब बीमार जनता के लिए इस स्थिति को अविलंब ठीक कीजिए।

बता दें कि कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज के मरीज की मौत हो गई थी, वहीं इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने उस समय ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर से मारपीट की थी, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा जेआर की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस मारपीट के बाद से ही सारे  जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।

Suggested News