बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्पूरी ठाकुर के लिए जिन्होंने भारत रत्न की मांग की, सत्ता में आने के बाद उसके बारे में सोचा भी नहीं, नई दिल्ली से पटना के नेताओ पर अमित शाह ने साधा निशाना

कर्पूरी ठाकुर के लिए जिन्होंने भारत रत्न की मांग की, सत्ता में आने के बाद उसके बारे में सोचा भी नहीं, नई दिल्ली से पटना के नेताओ पर अमित शाह ने साधा निशाना

NEW DELHI : अमित शाह ने कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के अवसर पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपनी सादगी से, स्वभाव से, कर्म से, अपनी सिद्धांत प्रियता से, सरलता से, गरीब वंचितों के प्रति अपनी संवेदना से जननायक तो बने थे, लेकिन जननायक को भारत रत्न बनने में बहुत लंबा समय चला गया। ढेर सारे लोग आए, लेकिन किसी ने कर्पूरी ठाकुर को वह सम्मान नहीं दिया। यहां तक कि इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं

अमित शाह ने कहा कि आज उनकी सौवीं जयंती पर गरीब के घर में पले बढ़े कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया गया। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने न सिर्फ जननायक को सम्मानित किया है, बल्कि इस देश के 70 करोड़ गरीबों को सम्मानित किया है।

गृह मंत्री ने कहा जो लोग सिद्धांत और चरित्र की राजनीति करते हैं, कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देकर नरेंद्र मोदी ने उसे बढ़ाने का काम किया है। कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन के अंतिम पल तक गरीबों के जीवन को बेहतर करने का काम किया है। वह भी तब जब देश में एक नाई के परिवार में जन्म लेने के बाद भी ऐसे विचार आना ही उन्हें महाना बनाता है।

लोहिया, अंबेडकर और गांधी के गुण

अमित शाह ने कर्पूरी ठाकुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें उनसे मिलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उनके बारे में जितना पढ़ा है, उससे उनके जीवन के बारे मे पता चलता है। उनमें गांधी जी की सादगी और सहजता थी। अंबेडकर की अति पिछड़े और गरीब के प्रति जो लगाव था वह भी कर्पूरी ठाकुर में दिखता है। लोहिया जी की तरह सामाजिक न्याय के सूत्र को चरितार्थ करना भी कर्पूरी ठाकुर में देखा जा सकता है।

डाक टिकट और सिक्का किया गया जारी

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जंयती पर डाक विभाग द्वारा जारी पांच रुपए का डाक टिकट भी जारी किया। साथ ही संस्कृति मंत्रालय के द्वारा तैयार किए गए विशेष स्मारक सिक्के को भी जारी किया गया।

बेहद खास है आज का दिन

उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन जन गण मन को 1950 में हमारी संविधान सभा ने स्वीकार किया। आज के दिन बिहार के डा. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया। उन्हें देश का पहला राष्ट्रपति चुना गया और आज का दिन डा. होमी भाभा और पंडित भीमसेन जोशी से जुड़ा हुआ दिन है।

Suggested News