बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संपत्ति के लिए दो भाईयों और भाभी ने मिलकर ली तीसरे भाई की जान, पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

संपत्ति के लिए दो भाईयों और भाभी ने मिलकर ली तीसरे भाई की जान, पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

BETTIAH: बेतिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने बीते दिन हुई हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। साथ ही इस मामले में शामिल 2 नामजद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, पश्चिम चंपारण के जगदीशपुर ओपी थाना क्षेत्र से 15 सितंबर 2023 को हुई हत्या मामले का बेतिया पुलिस ने खुलासा किया। हत्या में शामिल नामजद तीन हत्यारोपियों में से दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बेतिया सदर एसडीपीओ महताब आलम ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जगदीशपुर ओपी थाना क्षेत्र मे एक सगे भाई की हत्या अपने ही दो सगे भाई और भाई की पत्नी ने जमीनी मामले मे कर दी थी। कुछ पैसे के लेन देन को लेकर आरोपियों का मृतक के साथ विवाद था। जिसमें मृतक की पत्नी ने मृतक के दो भाई और एक भाई की पत्नी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

वहीं इस मामले में  पुलिस ने एक भाई गिरजानंद सिंह उर्फ चुन्नु सिंह और उसकी पत्नी मीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस ने इन आरोपी के पास से दो मोबाइल भी जब्त किया गया है।

Suggested News