नौ बच्चे के सवाल पर पहली बार राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर किया पलटवार, कहा- उनका तो एक बेटा है, उसको भी संभाल नहीं पाए, हमारा तो सभी अच्छा कर रहा है

नौ बच्चे के सवाल पर पहली बार राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर क

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने सभी सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद और राबड़ी देवी  के नौ बच्चों को लेकर सवाल उठाते रहे। अब चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राबड़ी देवी ने नीतीश   कुमार पर पलटवार करते हुए इसका जवाब दिया है। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से अपनी बड़ी बेटी मीसा के चुनाव प्रचार के दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का एक ही बेटा है। उसको भी वह संभाल नहीं पाए, हमारे बच्चे तो अच्छा कर रहे हैं।

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के दौरान गाली-गलौज कर रहे हैं। उन्हें इस बात से भी दिक्कत है कि हमारे 9 बच्चे हैं। इसमें उनका क्या बिगड़ता है।  

परिवार के साथ राज्य भी संभाला

उन्हें पता होना चाहिए कि हमने अपने परिवार के साथ-साथ राज्य को  भी चलाया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम देश भी चला सकते हैं इसके लिए तैयार हैं। नीतीश कुमार पर बरसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि हमारे सभी बच्चे अच्छा कर रहे हैं। लेकिन नीतीश का एक बेटा है, जिसे वो संभाल नहीं सकते हैं। पहले अपना देख लें तब दूसरे की बात करें।

Nsmch
NIHER

नीतीश कुमार लगातार करते रहे परिवार पर हमला

अपने पूरे चुनावी प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने लालू राबड़ी और उनके नौ बच्चों को लेकर भाषण दिया। उन्होंने लालू प्रसाद पर अपने बच्चों को राजनीति में थोपने का आरोप लगाया।