बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहली बार आर्मी डे परेड को महिला अधिकारी तान्या ने किया लीड, गणतंत्र दिवस परेड का भी करेंगी नेतृत्व, जानिए कौन हैं ये...

पहली बार आर्मी डे परेड को महिला अधिकारी तान्या ने किया लीड, गणतंत्र दिवस परेड का भी करेंगी नेतृत्व, जानिए कौन हैं ये...

NEWS4NATION DESK : आज सेना दिवस है। भारतीय सेना के 72 साल पूरे हो गये। आज के इस सेना दिवस की खास बात यह है कि आर्मी परेड को पहली बार एक महिला अधिकारी कैप्टन तान्या शेरगिल ने लीड किया। इसके बाद अब तान्या 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। 

आइए जानते हैं कैप्टन तान्या शेरगिल के बारें में

तान्या शेरगिल अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में रहकर देश की सेवा कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशंस में बीटेक शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं।

आर्मी डे परेड का नेतृत्व करनेवाली पहली महिला अधिकारी बनीं कैप्टन तान्या। तान्या को देशसेवा और सैन्य अनुशासन एक तरह से पारिवारिक विरासत में ही मिला है। इनके पिता तोपखाने (आर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्म्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

ऐसा नहीं है कि तान्या कोई पहली बार गणतंत्र दिवस पर सेना परेड को लीड करने वाली पहली महिला अधिकारी होगी। इससे पहले पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस पर सभी पुरुषों का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। 

लेकिन तान्या की उपलब्धि इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि उन्होंने इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद सेना में भर्ती होने का फैसला किया था।

Suggested News