बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया पहुंचे सात समंदर पार से आये विदेशी मेहमान, होली मिलन समारोह का किया आयोजन, होली गीतों पर जमकर लगाए ठुमके

बोधगया पहुंचे सात समंदर पार से आये विदेशी मेहमान, होली मिलन समारोह का किया आयोजन, होली गीतों पर जमकर लगाए ठुमके

GAYA : होली पर्व देश के साथ साथ अब विदेशों में भी धूम मचा रहा है। सात समंदर पार से आकर होली पर्व में शामिल होने के लिए जापान के स्टूडेंट्स का एक डेलीगेट्स बोधगया पहुंचा है। जापान से आए छात्रों ने बोधगया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। 

बोधगया के प्रेमा मेटा ऑर्फन्स ट्रस्ट में बड़े ही धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। संस्था के बच्चों ने आए विदेशियों को पहले स्वागत किया। उसके बाद रंग अबीर लगाकर होली सेलिब्रेट किया। वही जापान से आए लगभग एक दर्जन छात्रों ने होली की गीत पर जमकर ठुमके लगाए।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी विदेशी मेहमानों ने होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दिया है। जापान से आए शिष्टमंडल ने कहा की होली का त्योहार रंग का त्योहार है और हमलोग को इसे मनाने में अच्छा लग रहा है। इस मौके पर यूको मोमोस,संस्था के फाउंडर अनूप कुमार नागदेव कुमार नीतीश कुमार शामिल थे।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News