बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किया खुलासा, लालू यादव के कहने पर बना मंत्री, कहा तो दे दिया इस्तीफा

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किया खुलासा, लालू यादव के कहने पर बना मंत्री, कहा तो दे दिया इस्तीफा

KAIMUR : अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह आज कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के करौली गांव में सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मीडिया और सरकार दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की मीडिया हवाले से नहीं सूत्रों से खबर चलाती है। मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं। जिसको लगता है की मैं गलत कह रहा हूं। वह लोग सूत्रों से खबर क्यों चलवा रहे हैं। मै इस्तीफा दिया हूँ या फिर मुझसे इस्तीफा लिया गया है। इससे क्या फर्क पड़ता है। ये कोई विमर्श का विषय नहीं है। 


उन्होंने कहा की लालू यादव के कहने पर ही मैं मंत्री बना और उनके कहने पर ही इस्तीफा दिया। अगर मैं इस्तीफा नहीं भी देता तो राज्य के मुख्यमंत्री के कलम में इतनी ताकत होती है की वो राज्य के  किसी भी मंत्री को कभी भी बर्खास्त कर सकता है। 

सुधाकर सिंह ने कहा की मेरा इस्तीफा जिन मुद्दों पर हुआ है। उन मुद्दों पर बहस होनी चाहिए। मैंने इतना ही तो कहा था कृषि रोड मैप  बना लो और बनाने से पहले किसानों से चर्चा कर लो। बुलाओ किसानों को पटना में और बात तो कर लो कि बिहार के किसान क्या चाहते हैं। बिहार का किसान सब्सिडी नहीं चाहता। बिहार का किसान केवल लाभकारी मूल्य चाहता है यही उसकी लड़ाई है।

आगे सुधाकर सिंह ने कहा कि कौन कहता है सरकार में सरकार की कुर्सी पर बैठे हुए लोग सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते। मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं सत्ता में या विपक्ष में रहते हुए सरकार की नाकामियों के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार संविधान ने हमें दिया है। नीतीश कुमार के साथ कुर्सी से चिपकने वाले लोगों की चिंता नहीं मैं 2025 तक एमएलए हूं और यह मैं रहूंगा और मुझे कोई रोक नहीं सकता।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News