बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया आरोप, हमारे और पार्टी के लोगों का फोन सुना जा रहा है

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया आरोप, हमारे और पार्टी के लोगों का फोन सुना जा रहा है

UP DESK : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की जैसे जैसे BJP को हार का डर सताएगा। वैसे वैसे दिल्ली से आने वाले नेताओं और बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। साथ ही उनकी सहायता के लिए IT, ED, CBI का सहयोग बढ़ता जाएगा। उन्होंने कहा की यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार ना बन जाए, इसलिए इन संस्थानों का उपयोग बढ़ जाएगा। अखिलेश ने कहा की जिन राज्यों में बीजेपी चुनाव हारने लगती है। वहां केंद्रीय एजेंसियों का काम बढ़ जाता है। बीजेपी भी अब कॉंग्रेस की राह पर है। लेकिन इसके बाद भी यूपी में इनकी हार तय है। ये बेहद अनुपयोगी सरकार है। अखिलेश यादव ने कहा की केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी पर उंगली उठ रही है तो सरकार टेनी को क्यों बचा रही है। उन्होंने कहा की बीजेपी ने निषाद समाज के साथ लखनऊ में रैली की। लेकिन आरक्षण के नाम पर निषाद समाज के साथ भी धोखा किया है। सरकार बनी थी तो मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया था। 

उन्होंने कहा की सुप्रीम कोर्ट से पूर्व CM के बंगले को खाली करने का फैसला  तो नेता जी मुख्यमंत्री से मिले थे। बंगला खाली करने के लिए कुछ मोहलत मांगी गयी। लेकिन मुख्यमंत्री ने तुरंत बंगला खाली करने का आदेश जारी करवा दिया। अखिलेश यादव ने कहा की एकरंगी लोग क्या जाने जीवन मे रंगों का क्या महत्व है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में सड़क की ज़मीन पर अपने मठ की दुकान बना ली। तालाब की जमीन पर यूनिवर्सिटी बना ली। अनुपुयोगी मुख्यमंत्री जान लें यूपी में आपकी सरकार जाने वाली है। परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं, परीक्षा रद्द हो रही है। अनुपुयोगी वो है जो छुट्टा जानवर नहीं रोक पा रहे। 

अखिलेश ने कहा की मुख्यमंत्री ने अपनी जाति के अधिकारियों के साथ मिलकर CM आवास में हमे कन्नौज चुनाव में हराने की साजिश की। विजय रथ रुकने वाला नहीं, ये विजय रथ तभी रुकेगा जब यूपी में सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा की हमारे फोन को सुना जा रहा है। हमारे पार्टी के लोगों का फोन सुना जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद रोज शाम को मेरा फोन सुनते है। आईएएस अधिकारी कह रहे हैं कि हम मजबूरी में सरकार के लिए गलत काम कर रहे हैं और कुछ तो सरकार की चमचागिरी में गलत काम कर रहे हैं। ये सब अनुपुयोगी सरकार करवा कर रही है।


लखनऊ से कृष्ण मोहन मिश्रा की रिपोर्ट 


Suggested News