पूर्व केंद्रीय मंत्री व जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन हो गया है। 94 वर्षीय जगमोहन ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। दो बार जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का पद संभालने वाले जगमोहन केंद्र में भी मंत्री रह चुके थे।
जगमोहन का पूरा नाम जगमोहन मल्होत्रा था। उनकी पहचान एक कडक नौकरशाह के रूप में भी थी। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का पद संभालने के बाद उन्होंने आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए कई कडे फैसले भी लिए थे। उन्होंने आतंकवाद रोकने के लिए खास ऑपरेशन की रणनीति भी बनायी थी।
जगमोहन पहली बार 1996 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गये थे। अटल बिहार सरकार में उन्होंने शहरी विकास व पर्यटन मंत्रालय का मंत्री बनाया गया था। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के अलावा जगमोहन दिल्ली व गोवा के भी उपराज्यपाल रह चुके थे।