पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने फिर दिया विवादित बयान, कहा गाय माता नहीं, घोड़े-कुत्ते की तरह एक जानवर

NEWS4NATION DESK : अपने बयानों से हमेशा विवाद में रहने वाले पूर्व जस्टिस और प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया (पीसीआई) के चेयरमैन रहे मार्कंडेय काटजूने एक बार फिर से अपने दिए विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। काटजू ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान राम को भगवान को मानने से इंकार कर दिया। साथ ही गाय को माता कहने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है।
 
 मार्कंडेय काटजू ने कहा कि है कि राम भगवान नहीं बल्कि एक साधारण आदमी थे। वहीं गाय को माता कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए काटजू ने कहा कि गाय भी घोड़े और कुत्ते की तरह एक जानवर है। ऐसे में जो लोग गाय को माता कहते हैं, उनके दिमाग में गोबर भरा है।
 
 काटजू ने कहा कि लोग चाहे भूखे मर जाए, बेरोजगार रहे उसे कोई मुद्दा नहीं मान रहा है और राम मंदिर को मुद्दा बनाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ये सबआगामी लोकसभा चुनाव में वोट पाने के लिए पॉलिटिक्स किया जा रहा है। राम मंदिर कोई मुद्दा नहीं है। असल में लोगों का सिर्फ ध्यान भटकाया जा रहा है।