बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी ने दुनिया को कहा अलविदा, 86 साल के उम्र में ली अंतिम सांस, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी ने दुनिया को कहा अलविदा, 86 साल के उम्र में ली अंतिम सांस, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

DESK: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का शुक्रवार को तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है। जोशी ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन की खबर से राजनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रर्थना कर रहे हैं। 

86 की उम्र में ली अंतिम सांस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को मनोहर जोशी की तबियत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई थी जिसके बाद शिवसेना नेता को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आईसीयू में भर्ती महाराष्ट्र के पूर्व सीएम की निगरानी डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगम में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

दादर घाट पर होगा अंतिम संस्कार 

पूर्व सीएम ने 86 साल के उम्र में अंतिम सांस ली है। वहीं बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम की अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में रखा जाएगा। यहां लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। खबरों की मानें तो दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा यात्रा शुरू की जाएगी, साथ ही राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष भी रहे हैं जोशी 

पूर्व सीएम मनोहर जोशी का सफर राजनीति में करीब 5 दशक का रहा। मनोहर जोशी राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर भी रह चुके थे। जोशी का राजनीतिक जीवन मुंबई नगर निगम के पार्षद के तौर पर शुरू हुआ जिसके बाद वे आगे बढ़ते चले गये। महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद के साथ-साथ जोशी ने केंद्रीय मंत्री तक के पद पर रहकर सेवा दी। एनडीए सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के पद पर भी वे नजर आए।

Suggested News