बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में मृतक विवेक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, कहा जल्द न्याय नहीं मिला तो करेंगे आन्दोलन

मुजफ्फरपुर में मृतक विवेक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, कहा जल्द न्याय नहीं मिला तो करेंगे आन्दोलन

MUZAFFARPUR : राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार रविवार के अहले सुबह पारु थाना क्षेत्र  के नेकनामपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक विवेक कुमार के परिजन से मिले एवं उन्हें ढ़ांढ़स बांधते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। विदित हो की नेकनामपुर निवासी विवेक कुमार का बीते शुक्रवार को अपराधियों के द्वारा हत्या कर उनका लाश नहर किनारे फेंक दिया था।

मौके पर कुमार ने पुलिस के आला अधिकारियों से बात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तथा इस घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना को मैंने चुनौती के रूप में लिया है। यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो हम न्याय के लिए सड़क पर उतरेंगे। 

कुमार के साथ परिजनों से मिलने वालों में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश के महासचिव धर्मवीर शुक्ला, विनय ठाकुर, शांतनु सत्यम तिवारी, अंकेश ओझा, पप्पू सिंह, स्थानीय मुखिया प्रशुन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम सिंह, टुनटुन सिंह , रामानंद चौधरी, राजू दुबे सहित सैकड़ो लोग परिजनों से मिलकर उन्हें ढ़ांढ़स बनाया।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट

Suggested News