बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा, पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव ने की देशी नस्ल की गाय को बढ़ावा देने की अपील

पटना में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा, पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव ने की देशी नस्ल की गाय को बढ़ावा देने की अपील

PATNA : आज राजधानी पटना में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में कंकड़बाग में भी चेतना समिति के द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय और पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव शामिल हुए, जिन्होंने गाय की पूजा के साथ समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री रामसूरत राय ने कहा की गोवर्धन पूजा सभ्यता और संस्कृति की पूजा है लेकिन आज के लोग इसे भूलते जा रहे है। 

वही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा की लोग अपने देश की नस्ल गाय पर ध्यान दे। इसे बचाने की जरूरत है तभी संस्कृति का बचाव हो सकता है। उन्होंने कहा की भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति के साथ लगाव का एक आधार बनाया है। जो अति वर्जते है, उसे भगवान श्रीकृष्ण ने सिद्ध किया है। जब देवों के राजा इंद्र ने बारिश कर लोगों को तंग करने की कोशिश की। तब भगवान कृष्ण ने उनकी रक्षा की। सभी लोगों को पर्वत के निचे लाकर उनका रक्षा किया। 

उन्होंने यह भी सन्देश दिया की गाय के दूध में अमृत है। उन्होंने लोगों से अपील किया की देशी नस्ल के गायों को बढ़ावा दें। दूध की मात्रा अधिक करने के चक्कर में देशी नस्लों को भूलते जा रहे हैं। इससे भारत को बड़ा नुकसान होगा। 

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News