बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा जन विश्वास रैली से डरा एनडीए, बिहार में भाजपा का होगा सफाया

बांका में पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा जन विश्वास रैली से डरा एनडीए, बिहार में भाजपा का होगा सफाया

BANKA : बांका के अमरपुर प्रखंड में राजद के पूर्व सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व सांसद ने क्षेत्र के चिरैया, संग्रामपुर, दौना आदी गांव का भ्रमण करते हुए पाक ए माह रमजान की शुरुआत होने पर मुस्लिम भाईयो को बधाई दिया।

जनसंपर्क अभियान के पश्चात पूर्व मंत्री का काफिला शहर के प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने एनडीए सरकार पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है।  जिसको देखते हुए एनडीए सरकार ने आनन -फानन में सीएए कानून लागू करा कर अपनी पीठ थपथपाने में जुट गये है। भाजपा मंहगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करना नही चाहती है।  अगर उन्हें चर्चा करनी है तो सिर्फ अडानी एवं अंबानी के संबंध में चर्चा करनी आती है।

कहा की पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली के दौरान उमड़ी जनसैलाब को देख विपक्षी पार्टियों का हौसला पस्त हो चुकी है। राजद सबका साथ सबका विकास को लेकर चलती है। जो कार्य एनडीए की सरकार 17 सालो में नहीं कर सकी। वह कार्य तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान मात्र 17 माह में करके दिखा दिया। तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल के 17 महीने के अंदर पांच लाख बेरोजगार युवको को नौकरी दिया।  जिस कारण विपक्षी का आसन डोल गया है। 

उन्होंने कहा की बिहार की जनता सब देख व समझ रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार से भाजपा का पत्ता साफ कर एनडीए सरकार को सबक सिखायेगी। इस अवसर पर भागलपुर राजद के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, राजद के वरिय नेता संजीव सिंह, राजीव सिंह कुशवाहा,अशोक साह, प्रदीप कुमार साह, पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम भगत, लालबाबु मंडल, रंजीत यादव, बलराम यादव, कांग्रेस के शंकर महतो, इरफान खान, बिट्टु भगत, संजय यादव, उपेन्द्र यादव समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता गण व आम लोग उपस्थित थे।

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट 


बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।

Suggested News