बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसानों के आन्दोलन में राकेश टिकैत के साथ शामिल हुए पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, केंद्र और राज्य सरकार पर किया जमकर हमला

किसानों के आन्दोलन में राकेश टिकैत के साथ शामिल हुए पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, केंद्र और राज्य सरकार पर किया जमकर हमला

KAIMUR : जिले के चांद पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने जमकर सरकार पर हमला बोला है। मामला था भारतमाला एक्सप्रेस वे के तहत किसानों के जा रहे जमीन का मुआवजा को लेकर हो रहे आन्दोलन का। इस आंदोलन में कैमूर जिले के सभी प्रखंडों के किसान पहुंचे। इस एक्सप्रेस वे निर्माण में कैमूर जिले के 5 प्रखंडों के 50 गांव के किसान प्रभावित हो रहे हैं। उन किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए राकेश टिकैत और सुधाकर सिंह पहुंचे हुए थे।

इस मौके पर सुधाकर सिंह ने कहा किसान नेता राकेश टिकैत ने देश के प्रधानमंत्री को किसानों के मुद्दे को लेकर घुटने पर लाने का काम किया था। हम लोगों ने पहली बार मोदी को किसानों की मांग को लेकर झुकते हुए देखा। बिहार की 17 सालों से बेईमानों की सरकार है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो किसी भी ऑफिस में बिना घूस दिए काम कराया हो। 

उन्होंने कहा की पहले कैमूर आना अधिकारियों के लिए काला पानी की सजा की तरह था। लेकिन अब जो भ्रष्ट अधिकारी होते हैं वह 80 लाख से एक करोड़ घुस देकर कैमूर आना चाहते हैं। हमारे कुछ भी बोलने से अगर आप नाराज हो रहे हैं तो आप ही वह शब्द बताइए जिसे मैं विधानसभा में बोलूं तो आप नाराज नहीं होंगे। चौथे कृषि रोड मैप में किसान अंग्रेजी में अपनी बात करने लगा तो उस पर भी मुख्यमंत्री भड़क गए। सोचा हमने सारे स्कूल कॉलेज तो बर्बाद कर दिया फिर यह इतना पढ़ लिख कैसे गया।

किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए बताया कि सरकार किसानों के हक मारने की नीति पर काम कर रही है। वह सभी किसानों को मजदूर बनाना चाहती है। इसलिए किसानों की जमीन को औने पौने दाम पर खरीदना चाहती है। लेकिन हम किसानों को अपनी जमीनों को नहीं बेचना है। फसलों को बेचकर ही हम लोग अपना काम चलाएंगे और इस सरकार के खिलाफ आंदोलन हम लोगों का तेज होगा। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News