बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अधिकारियों के मुंह पर थूंकनेवाले बयान पर अडिग रहे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, कहा यह फांसी से भी बड़ी सजा है

अधिकारियों के मुंह पर थूंकनेवाले बयान पर अडिग रहे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, कहा यह फांसी से भी बड़ी सजा है

AURANGABAD : औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने अपनी सम्बोधन के दौरान नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा और इशारों ही इशारों में जनता के सामने बिहार के मुख्यमंत्री के चरित्र को धूमिल करने का काम किया है। हालाँकि जब उनसे यह पूछा गया कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने राजद को ही अपना पार्टी बताया और उसी पार्टी से चुनाव लड़ने की भी बात कहा। 

वही जब मीडिया के द्वारा अधिकारियों पर थूकने की बात पर सवाल किया गया तो वे खुद के द्वारा कहे बयान पर पूरी तरह अटल रहें। सिंह ने कहा कि उस बयान में विवादित क्या है? हमको बताया जाय। आप पढ़े लिखे लोग हैं। इस बयान में विवादित क्या है, क्या भ्रष्टाचार नहीं है, क्या अधिकारी पैसे नहीं ले रहे।

उन्होंने कहा कि मैने तो बड़े ही गांधीवादी तरीके से बोला था कि विरोध दर्ज करना चाहिए। क्या आपसे अवैध तरीके से कोई धन मांगता तो आप विरोध नहीं करते? आपके पास कैमरा है आप उसे कैमरे में लोड करते। किसान के पास क्या है, न तो उसके पास ताकत है, न तो उसके पास काम है। और न ही उसके पास कैमरा है। ऐसी स्थिति में वह अपने तरीके से विरोध करेगा। इसमें विवादित कहां हुआ,जनता को यह काम करना चाहिये। उन्होंने कहा की यह फांसी से भी बड़ी सजा है।

बता दें की राजद विधायक सुधाकर सिंह आज औरंगाबाद में किसान शंखनाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ उनके साथ किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद रहे। इस दौरान सुधाकर सिंह केंद्र की मोदी और बिहार की नीतीश सरकार पर हमला बोला। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News