बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी, गंभीर स्थिति में किया गया रेफर

बांका में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी, गंभीर स्थिति में किया गया रेफर

BANKA : अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर महगामा मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर के शाहजंगी गांव निवासी मोहम्मद राजा अपने मित्र मोहम्मद शाहिद के साथ बांका जिला के देवदा गांव अपनी बहन के घर आया था। मंगलवार को वह अपने मित्र के साथ वापस अपनी बाइक पर सवार होकर अमरपुर होते हुए अपने घर भागलपुर जा रहा था। 

इस दौरान महगामा मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अवस्थित इमली का पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाने में दिया। सूचना मिलते ही थाने में मौजूद 112 नंबर की वाहन पुलिस कर्मी विरेन्द्र साह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच कर एंबुलेंस वाहन की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आयेष

 जहां डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह के द्वारा दोनो जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने जख्मी मोहम्मद राजा की स्थिति चिंताजनक बताई है। 

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।

Suggested News