पूर्व विधायक रणवीर यादव की पत्नी बनी खगड़िया जिला परिषद् की अध्यक्ष, जदयू नेता अशोक सिंह की बहू बनी उपाध्यक्ष

KHAGARIA : खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव की दूसरी पत्नी कृष्णा देवी यादव खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव जीत गयी है। कृष्णा ने 8 मतों से नितिका कुमारी को शिकस्त दी है। वंही दूसरी ओर जदयू नेता अशोक सिंह की बहू श्वेत शिखा जिप उपाध्यक्ष का चुनाव जीती है। श्वेत शिखा ने दो मतों से विजय हासिल की है। 

आपको बता दें कि आज समाहरणालय के सभागार में जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें कृष्णा को 13 मत प्राप्त हुआ। जबकि उपाध्यक्ष बनी श्वेत शिखा को 10 मत मिला। खगड़िया जिला परिषद क्षेत्र में कुल 18 जिला पार्षद है। इधर जीत के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। लोगो ने एक दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। 

इन सब के बीच अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णा देवी यादव ने कहा कि यह जीत सम्पूर्ण खगड़ियावासियों की जीत है। खगड़िया के विकास के लिए कड़ी मेहनत करके लोगो के उम्मीदों पर खड़ा उतरने की हर मुमकिन प्रयास करूंगी।

Nsmch


खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट