बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व सांसद आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण, छठ पूजा की दी बधाई

पूर्व सांसद आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण, छठ पूजा की दी बधाई

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरित की। उन्होंने छठ व्रतियों के सुप में फल के अलावा साड़ी भी वितरित किया है। 


इस अवसर पर आरके सिन्हा ने कहा की छठ पर्व बिहार के लिए अलग ही महत्व रखता है और अब पूरे विश्व में अपनी सांस्कृतिक पहचान बना चुका है। वहीं ऋतुराज सिन्हा ने बिहारवासियो को आज से शुरू हो रहे छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। 

बता दें की हर साल छठ पूजा में आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा द्वारा  छठ पूजन सामग्री वितरित किया जाता रहा है। इस बार भी आज अन्नपूर्णा भवन में लगभग 1000 हजार लोगो के बीच वितरित की गई। पूजन सामग्री में छठ वर्तियों हेतु फलों से रखे सूप में साड़ी का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में दीघा विधायक संजीव चौरसिया, रणवीर कुमार, संजय राय, अभिषेक बिन्नी, आनन्द , राजेश मुखिया सतीश राजू, मनीष , सहित भाजपा के कार्यकर्तायो ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया ।

Suggested News