बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पू्र्व पीएम मनमोहन सिंह 33 साल बाद राज्यसभा से हुए रिटायर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा भावुक पत्र

पू्र्व पीएम मनमोहन सिंह 33 साल बाद राज्यसभा से हुए रिटायर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा भावुक पत्र

DESK: देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह राज्यसभा से 33साल बाद रिटायर हो गए हैं। वहीं मनमनोहन सिंह की राज्यसभा से विदाई पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक भावुक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में खड़गे ने ना सिर्फ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सराहना की है बल्कि उनके रिटायर होने को एक युग का अंत बताया है। बता दें कि, मनमोहन सिंह 33 साल बाद 2 अप्रैल को रिटायर हो गए हैं।        

बता दें कि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ ही राज्यसभा के 54 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। इनमें से 49 सांसद 2 अप्रैल को सदन से रिटायर हुए। मनमोहन सिंह समेत 5 सांसदों का कार्यकाल आज (3 अप्रैल) खत्म हो रहा है। इन 54 सांसदों में 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। वहीं 3 अप्रैल को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा में प्रवेश करेंगी। बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का राज्यसभा का कार्यकाल बीते दिन यानी मंगलवार को पूरा हो गया है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र में लिखा- तीन दशकों से अधिक समय तक सेवा करने के बाद आज जब आप राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो एक युग का अंत हो गया है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पत्र को पोस्ट किया है। खड़गे पत्र में लिखा है कि अब आप सक्रिय राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन आपकी आवाज जनता के लिए लगातार उठती रहेगी। संसद को आपके ज्ञान और अनुभव की कमी खलेगी। खड़गे ने आगे कहा कि आपके मंत्रिमंडल का हिस्सा बनना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से सौभाग्य की बात है। पिछले 10 सालों में, जबकि मैं लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी का नेता रहा हूं। आप हमेशा ज्ञान का स्रोत रहे हैं और ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिनकी सलाह को मैं महत्व देता हूं।

गौरतलब हो कि, मनमोहन सिंह साल 1991 में सबसे पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे। छठी और आखिरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने। मनमोहन सिंह एक नहीं दो बार देश के पीएम पद की शपथ ली। पहली बार डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को प्रधान मंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद 22 मई 2009 को सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ली। ऐसे में उन्होंने दो बार लगातार 10 साल तक पीएम की कुर्सी पर बैठकर देश चलाया है।

Suggested News