बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नालंदा में लव कुश रथ यात्रा का स्वागत, सीएम नीतीश पर माँ सीता मंदिर की उपेक्षा का लगाया आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नालंदा में लव कुश रथ यात्रा का स्वागत, सीएम नीतीश पर माँ सीता मंदिर की उपेक्षा का लगाया आरोप

NALANDA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर जदयू पर पलटवार करते हुए कहा कि अयोध्या की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी में मां सीता का भव्य मंदिर व बाल्मिकीनगर में लवकुश आश्रम का निर्माण कराया जाएगा। 

उन्होंने नीतीश कुमार पर एक बार फिर से तंज कसते हुए कहा कि पिछले 18 सालों में जेडीयू के द्वारा मां सीता के मंदिर जीर्णोधार के लिए कुछ नहीं किया गया। इसलिए उन्हें राम मंदिर को लेकर कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है। इसके पूर्व उन्होंने लव कुश यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का मुस्तफापुर में स्वागत करते हुए भगवान राम की प्रतिमा की आरती उतारी। 

यात्रा में शामिल अभियान के संरक्षक जेपी वर्मा ने कहा कि दो जनवरी को पटना से यात्रा की शुरुआत हुई थी। पूरे बिहार का भ्रमण करने के बाद 20 जनवरी को यह अयोध्या के लिए रवाना होगी। अभी तक पूरे उत्तर बिहार का भ्रमण हो चुका है। 

रविवार को यात्रा भागलपुर, बांका, शेखपुरा होते हुए नालंदा पहुंची। सोमवार को नवादा होते हुए यात्रा गया पहुंचेगी। यात्रा में मुकेश वर्मा, सतीश कुशवाहा, नरेश महतो, नूतन पटेल आदि शामिल थी। स्वागत करने वालों में मुन्ना सिद्दीकी, विपिन यादव, बबलू सिंह, प्रज्ञा भारती आदि शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News