बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में शराब की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण गोपालगंज में आज सामने आया है। जहां पर तथाकथित शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि डीएम ने दो शवों के मिलने की बात कही है। घटना मोहम्मदपुर के कुशहर गांव की है। मृतकों में 55 वर्षीय संतोष साह, छोटे लाल साह और पप्पू कुमार शामिल हैं। जबकि 3 अन्य लोग बीमार हैं। जिन्हें मोतिहारी के निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों की माने तो वहां पर इलाज करा रहे तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक संतोष साह रोज शराब पीते थे। पंचायत चुनाव का समय चल रहा है और प्रत्याशी भी जनसम्पर्क के दौरान उन्हें शराब पिलाते थे।

इस मामले को लेकर स्थानीय राजद विधायक प्रेमशंकर यादव ने सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा है। विधायक ने कहा है कि शराब पीने से 4 लोगो की मौत हुई है। जबकि 4 लोग बीमार है। जब प्रेम शंकर जी से फोन पर बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जो चार लोगों का इलाज चल रहा था। उसमें तीन लोगों की और मौत हो गई है कुल मौत होने की संख्या 7 तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मृतक संतोष साह की माँअमरावती देवी के मुताबिक संतोष साह कल शाम को 6 बजे ही घर आ गए थे। रात को 3 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। बीमार होने के बाद उन्होंने परिजनों से बातचीत की। उसके बाद ही उनकी मौत हो गई। आज सुबह घटना की सूचना मिलते ही कुशहर गांव में डीएम, एसपी के अलावा सदर एसडीपीओ, एसडीएम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। 

हालाँकि पोस्टमार्टम के बाद ही इस बात की अधिकारिक पुष्टि हो पाएगी की मौत की असली वजह क्या है। आपको बताते चलें की शराब पीने से मौत की गोपालगंज में यह तीसरी घटना है। पहली घटना खजुर्बानी में हुई थी। जिसमें तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग मारे गए थे। वही दूसरी घटना विजयपुर में हुआ था। वहां पर भी कई लोग मरे थे और उनकी आंख की रोशनी चली गई थी। वहीँ तीसरी घटना आज हुई है। हालांकि इस तथाकथित जहरीली शराब कांड में गिरफ्तार आरोपियों में छोटे लाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद शामिल है। मोहम्मदपुर पुलिस ने तुरहा टोला में इस मामले को लेकर कार्रवाई की है।

गोपालगंज से एस के श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Suggested News