बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : जालसाजों ने गटक ली प्रधानमन्त्री आवास योजना की राशि, मिट्टी के घर में रहने को मजबूर हैं पीड़िता

BIHAR NEWS : जालसाजों ने गटक ली प्रधानमन्त्री आवास योजना की राशि, मिट्टी के घर में रहने को मजबूर हैं पीड़िता

BANKA : जिले के लगभग सभी प्रंखंडो में प्रधानमंत्री आवास योजना में सहायक सहित अधिकारी के मिलीभगत से लाभुकों के पैसे की लूट खसोट होती है। ताज़ा मामला बांका के कटोरिया प्रखंड के अंतर्गत हड़हार पंचायत के मचवरिया गांव का है। जहां आवास सहायक के मिलीभगत से विधवा रंजू देवी की  चारों किस्त की निकासी हो गई। इतना ही नहीं आवास कंप्लीट भी दिखाई दे रहा है। लेकिन उनका घर आज भी मिट्टी का ही है।  


मामला हड़हार पंचायत के मचवरिया गांव का है, जहाँ रंजू देवी के नाम पर आवास नहीं बनाने का नोटिस मिला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। नोटिस मिलने के बाद ही पता चला की उनके नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि से घर नहीं बनाने को लेकर था। जब इनकी वह छानबीन की तो पता चला कि आईडी नंबर बीएच 417 9492 है। जिसमें 15-12-2019 में आवास का आवंटन हुआ था। वह 2022 में पूर्ण दिखाई दे रहे हैं। 

अपने ही प्रधानमंत्री आवास की राशि लेने के लिए दर-दर भटक रही हैं। इनकी शिकायत करने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक गए। लेकिन इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने इनकी शिकायत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को आवेदन देकर की।

वही न्यूज4नेशन संवादाता से बात करते हुए रंजू देबी ने बताया कि उनकी जीवन बड़ा ही कष्ट में है। टूटी फूटी मिट्टी के मकान में इस वक्त अपना गुजार बसर कर रही हैं। लेकिन सबसे बड़ी दु:ख की बात  यह है कि आवास भी नहीं मिला और पूरी की पूरी राशि भी आवास सहायक के मिलीभगत से गोल हो गए। आवास सहायक एवं आवास पर्यवेक्षक को जरा सा भी इस मासूम विधवा रंजू देवी पर तरस नहीं आई। जो इनके नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना का पूरी राशि निकाल ली गई और तो और डकार तक नहीं ली।

 बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News