बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 9 जनवरी के पशुओं के मुफ्त टीकाकरण की होगी शुरुआत, पशुपालन मंत्री ने दी जानकारी

बिहार में 9 जनवरी के पशुओं के मुफ्त टीकाकरण की होगी शुरुआत, पशुपालन मंत्री ने दी जानकारी

PATNA : नए साल में पशुपालन और मत्स्य मंत्रालय की ओर से बिहार में 9 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इसकी जानकारी बिहार सरकार में मंत्री मोहम्मद अफाक आलम ने दिया है। उन्होंने बताया कि किसानों के पशुओं को सरकार की ओर से मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा।

पशुओं में हो रही बीमारी जैसे खुरपका मुंहपका ज्यादातर हो रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। सरकार ने अब उनकी मदद के लिए टीकाकरण की व्यवस्था किया है जो पूरी तरह नि:शुल्क है। इसमें किसी तरह की कोई राशि नहीं देना है।

वही अफाक आलम ने कहा कि दो करोड़ सात लाख का लक्ष्य था। जिसमें अब तक 1 करोड़ 17 लाख पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। बाकी के जो टीकाकरण होने हैं। सांसद एवं विधायक तथा सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की देखरेख में इस कार्य को किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जिसके माध्यम से भी किसान मदद ले सकते हैं। साथ ही साथ लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है। आगे मंत्री ने कहा कि किसानों की परेशानियों को देखते हुए सरकार काफी सख्त है और आगे बेहतर से बेहतर सुविधा किसानों को दिया जाएगा।

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News