बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में फ्रेंड्स ऑफ़ आनंद ने वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का किया आयोजन, मंच पर एक साथ दिखे कई दिग्गज नेता

सुपौल में फ्रेंड्स ऑफ़ आनंद ने वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का किया आयोजन, मंच पर एक साथ दिखे कई दिग्गज नेता

SUPAUL : जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के तत्वाधान में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष चिराग पासवान, राजद नेता श्याम रजक,अब्दुल बारी सिद्दीकी, हरियाणा से नरेंद्र सिंह तोमर, लवली आनंद, आरजेडी विधायक चेतन आनंद, सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल, यदुवंश यादव, विश्वमोहन कुमार के अलावे तमाम आरजेडी और फ्रेंड्स ऑफ आनंद के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्यां में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीँ वक्ताओं ने राज्य सरकार की खूब खिंचाई की। अपने संबोधन में चिराग पासवान ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महापुरुषों के सम्बन्ध में कहते हैं की वे उनका सम्मान करते हैं। कहते हैं हमने उनके सम्मान में पुल बनवाए और बहुत कुछ किया। लेकिन जब उनके परिवार को ही सम्मान नहीं मिल पा रहा है तो मुख्यमंत्री की यह बात समझ से परे हैं।

वहीं चेतन आनंद ने कहा की उनके पिता आनंद मोहन सिंह को बिहार सरकार प्रताड़ित करने का काम कर रही है। कहा की जिस व्यक्ति को कांधे पर बैठा कर उनके पिता आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री बनाया।  वही व्यक्ति मुख्यमंत्री बनते ही हमारे पिता को जेल भेजवा दिया।  यह सहने योग्य बात नहीं है। हम तब तक लड़ाई लड़ेंगे जब तक उन्हें गद्दी से उतार नहीं देते। कार्यक्रम को श्याम रजक,अब्दुल बारी सिद्दीकी, हरियाणा के नरेंद्र सिंह तोमर, लवली आनंद, विधायक चंद्रहास चौपाल,यदुवंश कुमार यादव, विश्वमोहन कुमार सहित राजद और फ्रेंड्स ऑफ आनंद के वक्ताओं ने संबोधित किया। 



Suggested News