बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गजब : इन देशों के पास नहीं है कोई अपनी सेना, जानिए कैसे होती है सीमा की सुरक्षा

गजब : इन देशों के पास नहीं है कोई अपनी सेना, जानिए कैसे होती है सीमा की सुरक्षा

NEWS4NATION DESK : वर्तमान समय में जहां दुनिया के सभी देश अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए सेना को मजबूत और उसकी शक्ति बढ़ाने में जुटे है। ऐसे में आपको पता चले कि किसी देश के पास सेना ही नहीं तो आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनके पास अपनी कोई सेना नहीं है। 

आईए आपकों बताते है वे देश कौन-कौन से हैं... 

वैटिकन सिटी

इस मामले में पहला नाम आता है वैटिकन सिटी का। ये देश दुनिया का सबसे छोटा देश है, उसके पास किसी तरह की कोई आर्मी (सेना) नहीं है। हालांकि कुछ सालों पहले यहां नोबल गार्ड हुआ करते थे, लेकिन साल 1970 में इस संस्था को ध्वस्त कर दिया गया। इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी इतालवी सेना की है।

मोनैको

दूसरा नाम आता है मोनैको का। मोनैको भी एक छोटा सा देश है, जहां 17वीं शताब्दी से ही किसी तरह की कोई सेना नहीं है। हालांकि यहां दो छोटी-छोटी फौजी टुकड़ियां हैं, जिसमें से एक राजकुमार की सुरक्षा करती है और एक नागरिकों की। फ्रांस की सेना इसे सुरक्षा प्रदान करती है।

मॉरीशस

तीसरा नाम आता है मॉरीशस का। मॉरीशस जिसे बहुसांस्कृतिक देश की वजह से जाना जाता है। यहां भी साल 1968 से ही किसी तरह की कोई सेना नहीं है। हालांकि यहां 10,000 पुलिस कर्मी हैं, जो आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं।

आइसलैंड

चौथा नाम आता है यूरोप के दूसरे सबसे बड़े द्वीप आइसलैंड का। आइसलैंड खूबसूरती के मामले में बहुत अच्छा देश है। यहां भी साल 1869 से ही कोई सेना नहीं है। यह देश नाटो का सदस्य है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका की है।

कोस्टा रिका

मध्य अमेरिका के कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित देश कोस्टा रिका में साल 1948 के बाद से कोई भी सेना नहीं है। 1948 में यहां भयंकर गृहयुद्ध छिड़ गया था, जिसके बाद इस देश ने अपनी सेना समाप्त कर दी। यह देश बिना सेना के चलने वाले बड़े देशों में शुमार है। हालांकि यहां आंतरिक मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस है।


Suggested News