बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, चाय पी रहे युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, चाय पी रहे युवक को मारी गोल

BEGUSARAI: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई करने की पूरी कोशिश कर रही है। बावजूद इसके अपराधी आए दिन हत्याओं और अन्य घटनाओं का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है। जहां अपराधियों ने सुबह-सुबह चाय पी रहे एक युवक को गोली मार दी है। 

दरअसल, यह मामला टाउन थाना को सूचना मिली कि गौतम महतो पुत्र स्वर्गीय गणेश महतो ग्राम मोहम्मदपुर (पोखरिया) थाना टाउन पीएस को दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी है। वहीं सूचना मिलने के बाद महज 10 मिनट के अंदर टाउन थानाध्यक्ष अपने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। 

वहीं घायल के परिजनों और स्थानीय लोगों से शुरुआती जांच में पता चला है कि आज सुबह जब घायल गौतम महतो एनएच 31 के पास एक चाय दुकान पर चाय पी रहे थे, उसी वक्त दो अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल से आये और उन पर गोली चला दी। गोली उनकी दाहिनी जांघ में लगी है।

Nsmch
NIHER

फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घायल खतरे से बाहर है। विधि -व्यवस्था अब सामान्य है। घायल गौतम महतो का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।