बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अपराधियों का तांडव, चंद मिनटों में करोड़ों की लूट, गन पॉइंट पर क्रिकेटर के पिता से भी हुई लूट

बिहार में अपराधियों का तांडव, चंद मिनटों में करोड़ों की लूट, गन पॉइंट पर क्रिकेटर के पिता से भी हुई लूट

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला समस्तीपुर का है। जहां अपराधियों ने मात्र 15 मिनट में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला रिलायंस ज्वेलर्स से जुड़ा है। करीब 2 करोड़ रुपए के जवरातों की लूट हुई है। वहीं जानकारी के अनुसार बदमाशों ने IPL खेलने वाले क्रिकेटर अनुकूल चंद के पिता और अधिवक्ता सुधारक राय से भी लूटपाट की। बदमाशों ने गन पॉइंट पर उनसे 6 लाख रुपए लूट लिए। सुधारक राय जेवर खरीदने पहुंचे थे।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। बदमाशों की संख्या में आठ से 10 बताई जा रही है। पूरा मामला शहर के मोहनपुर रोड में रिलायंस ज्वेलर्स की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 7.45 बजे आठ से दस हथियारबंद बदमाश घुस गए। दुकानदार उस समय पर दुकान बंद करने की तैयारी में था। 

दुकान के कर्मी दुकान के शटर को गिरा ही रहे थे कि बदमाश हथियार के बल पर शोरूम में घुस गए। और जेवरात लूटना शुरू कर दिया। कुछ कर्मियों ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। वहीं इस दौरान खरीदारी करने पहुंचे क्रिकेटर के पिता को भी अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटा।

पुलिस की पूछताछ में क्रिकेटर के पिता ने कहा कि शाम 8 बज रहे थे। मुझे गहने लेने थे। इसी दौरान पिस्टल लिए दो बदमाश आए। पीछे से 5 और बदमाश आए। मुझ पर और शॉप के स्टाफ को गन पॉइंट पर लेकर सीढ़ी वाले रूम में बंद कर दिया। सभी के मोबाइल फेंक दिए। दो बदमाश हम सभी पर नजर रखे थे। 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। भागने के दौरान एक बदमाश का हथियार भी छूट गया। पुलिस ने उसे जब्त किया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी में पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। उसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। 

Suggested News