बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अपराधियों का तांडव, एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत

बिहार में अपराधियों का तांडव, एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत

KHAGARIA: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन बेखौफ अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रही है। ताजा मामला खगड़िया का है। जहां जमीनी विवाद में दर्जनों राउंड गोलियां चली है। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि पूर्व में जमीन विवाद में हुए केस को उठाने के लिए दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। और आज इसी के क्रम में ताबड़तोड़ गोलियां चली है।

जानकारी के अनुसार दो लोगों की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। मालूम हो कि यह मामला परबता थाना इलाके के अगुवानी गांव का है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

Suggested News