बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में अपराधियों का तांडव, पहले महिला को बातों में फंसाया फिर हथियार दिखा सोने की चूड़ी और अंगूठी लेकर हुए फरार

पूर्णिया में अपराधियों का तांडव, पहले महिला को बातों में फंसाया फिर हथियार दिखा सोने की चूड़ी और अंगूठी लेकर हुए फरार

PURNIA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चूड़ी और अंगूठी की छिनतई कर ली। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के भट्टा बाजार स्थित संजय होटल के ठीक समीप का है। महिला जलेबी लेकर भट्टा बाजार के रास्ते वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान दो की संख्या में आए बेखौफ बदमाशों ने पहले महिला को बातों में उलझाया फिर पिस्टल दिखाकर सोने की चूरी और अंगूठी की छिनतई कर मौके से फरार हो गए।

बता दें कि, छिनतई की घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। छिनतई की गई सोने की अंगूठी और चूड़ी की कीमत करीब 3 लाख बताई जा रही है। वहीं भट्टा बाजार संजय होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लड़कों को महिला को बातों में उलझाते हुए और फिर भट्टा बाजार से खीरू चौक की ओर जाते देखा गया है। पीड़ित महिला की पहचान भट्टा बाजार के गांगुली पाड़ा निवासी रास बिहारी अग्रवाल की पत्नी सरोजा देवी के रूप में हुई है। 

घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता सरोजा देवी ने बताया कि वह आज सुबह भट्टा बाजार के गांगुली पाड़ा स्थित अपने घर से भट्टा बाजार होते हुए खीरू चौक जलेबी लेने जा रही थी। इसी दौरान दो युवक महिला के पास आए। पता पूछने के बहाने उसे अपनी बातों में उलझाया। इसके बाद मौका पाते ही इनमें से एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाला। जिससे महिला काफी डर गईं। इसके बाद उन युवकों ने महिला से सोने की चूड़ी और अंगूठी की छिनतई कर फरार हो गए। 

महिला ने बताया है कि घटनाक्रम को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश राजस्थानी भाषा में बात कर रहे थे। घटना के बाद से मौके पर भीड़ जुटी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Suggested News