बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में सुरक्षा बलों और पुलिस ने बरामद किया 50 लाख का गांजा, महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी में सुरक्षा बलों और पुलिस ने बरामद किया 50 लाख का गांजा, महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एसएसबी व पुलिस प्रशासन के संयुक्त कार्रवाई में 100 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ ही एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्तार महिला का पति पुलिस को देखकर घर का दीवाल कूदकर भाग गया। 


एसएसबी 51 वीं बटालियन के कमांडेंट भरत सिंह ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमा से सटे सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में छापेमारी की गई। बताया गया की किसी के द्वारा गुप्त सूचना दिया गया था की इस मकान में रह रहे पति पत्नी के द्वारा नेपाल से गांजा लाकर भारत में बेचा जाता है। जिसकी सूचना पर एसएसबी 51 वीं बटालियन, सोनबरसा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। 

छापेमारी के दौरान एक रूम के अंदर भूसा में छुपाकर रखे गांजा का 7 बोरा बरामद किया गया। इस गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रूपये बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान इंदरवा गांव निवासी किशोरी राय की पत्नी रामकली देवी के रूप में की गई है। वही फरार चल रहे किशोरी राय के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। 

बता दें कि भारत -नेपाल की खुली सीमा से तस्करों के द्वारा बराबर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। करोड़ों, लाखों रुपए के अवैध सामग्री भारत में लाकर उसे दोगुनी दाम में बेची जाती है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News