बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में बाइक सवार 3 बदमाशों ने वेटनरी डॉक्टर संजय पासवान की गोली मार तीन गोली, मौत, सभी आरोपी फरार

गया में बाइक सवार 3 बदमाशों ने वेटनरी डॉक्टर संजय पासवान की गोली मार तीन गोली, मौत, सभी आरोपी फरार

डेस्क...  बिहार के गया में लगातार एक के बाद एक दो बड़ी घटना को अपराधियाें ने अंजाम दिया है। पहली घटना एक बंधन बैंक के एजेंट पवन कुमार को गोली मारकर एक लाख रुपए लूट लिए, जिनका इलाज मगध मेडिकल में किया जा रहा है। वहीं, दूसरी घटना डोभी थाना के घोड़ाघाट के पास की है, जहां बाइक सवार 3 अज्ञात अपराधियों ने एक वेटनरी डॉक्टर संजय पासवान को गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना डोभी के घोड़ाघाट नदी की है। बताया यह भी जा रहा है कि किसी ने डॉक्टर को जानवर का इलाज करने के लिए बुलाया था। वेटनरी डॉक्टर घोड़ाघाट नदी पार कर रहे थे, उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने डॉक्टर संजय के सीने में तीन गोलियां मारी और फरार हो गए। संजय पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय डॉक्टर के साथ उसका कंपाउंडर भी था। कंपाउंडर ने बताया कि कई जगहों पर जानवरों के देखने के बाद उनको रास्ते में फोन आया की एक भैंस को भी तबीयत खराब है।


डॉक्टर साहब भैंस को देखने के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही तीन लोग आए और डॉक्टर के बारे में पूछने लगे। जैसे ही पता चला कि पशु चिकित्सक संजय पासवान हैं, उसके बाद एक ने रिवाल्वर निकालकर सीने में तीन गोली मार दी और मुझे वहां से भागने के लिए कहा। अपराधियों ने कहा कि अगर तुम नहीं भागोगे तो तुमको भी गोली मार देंगे। मृतक वेटरनरी डॉक्टर शेरघाटी के जाने-माने पशु चिकित्सक थे। हालांकि, घटना किस वजह से हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Suggested News