बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पर जमकर बरसे गुलाम नबी आजाद, नयी पार्टी बनाने का किया ऐलान

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पर जमकर बरसे गुलाम नबी आजाद, नयी पार्टी बनाने का किया ऐलान

Desk. कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने नयी पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। हालांकि, उन्होंने नयी के नाम का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम का निर्णय जनता करेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन नेताओं को धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका साथ दिया। इसके साथ ही उन्होंने आज से अपनी नई राजनीतिक यात्रा शुरू कर ली है।

गुलाम नबी आजाद कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने पांच पेज का इस्तीफा पत्र सोनिया गांधी को लिखा था। इसमें उन्होंने गांधी परिवार खासकर राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाए थे। इस बीच कांग्रस छोड़ने के बाद रविवार को गुलाम नबी आजाद ने जम्मू के सैनिक कॉलोनी में अपनी पहली रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने नयी पार्टी बनाने का ऐलान किया।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस हमने बनाई है, अपने खून पसीने से बनाई है। यह कंप्यूटर से नहीं बनी, ट्विटर से नहीं बनी, मैसेज से नहीं बनी है। जो हमें बदनाम करते हैं, उनकी रीच सिर्फ ट्विटर पर कंप्यूटर पर और मैसेज पर है। अल्लाह से दुआ करते हैं कि हम जमीन नसीब करें और 'उन्हें' ट्वीट नसीब हो।"


Suggested News