बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना, कहा मोदी को गाली देते देते देश को गाली देने लगे

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना, कहा मोदी को गाली देते देते देश को गाली देने लगे

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने आज राहुल गांधी पर एक बार फिर हमलावर दिखाई दिए। बेगूसराय में तीखी बयानबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं नाम तो लेना नहीं चाहता था। लेकिन राहुल गांधी जैसे लोग है जिन्हें देश और दिशा का ज्ञान नहीं है।

उन्होंने कहा की जब देश की सीमा पर चाइना से विवाद होता है या अरुणाचल का मामला सामने आता है। तो राहुल गांधी इस संबंध में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात न कर सीधे चाइना के एंबेसी पहुंच जाते थे। आज वो मोदी को गाली देते देते अब भारत को गाली देने लगे है। उन्होंने कहा कि लद्दाख आज ग्रीन एनर्जी का हब बन रहा है। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश को गाली देने का काम कर रहे है। 

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गाँधी भारत को यूक्रैन बनने की बात करते है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं समझता हूं यह दोष राहुल गांधी का नही बल्कि उनके समझ का दोष है। उन्होंने कहा की टुकड़े-टुकड़े गैंग भारत को बदनाम करने के लिए मोदी का विरोध करते-करते, देश का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा की भारत आज तरक्की के रास्ते पर जा रहा है।

बेगूसराय से कृष्ण बल्लभ नारायण की रिपोर्ट 


Suggested News