बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एके-47 और इंसास से लैस पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कॉलेज आने जाने को मजबूर हैं छात्राएं, वजह बिहार सरकार के दावों की खोल देगी पोल

एके-47 और इंसास से लैस पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कॉलेज आने जाने को मजबूर हैं छात्राएं, वजह बिहार सरकार के दावों की खोल देगी पोल

PATNA : एक तरफ बिहार की नीतीश सरकार अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर प्रदेश में लड़कियों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था को बताती है। उन्हें बेहतर और सुरक्षित माहौल देने की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ पटना के बिहटा में एक कॉलेज में लड़कियों की सुरक्षा के लिए एके 47 से लैस पुलिसवालों को तैनात करने की नौबत आ गई है। इसके बाद भी यहां हालत है कि छात्राओं के साथ महिला टीचर भी कॉलेज आने से डर रही है।

यह पूरा मामला पटना जिले के मनेर के छितनावां स्थित एक निजी पैरा मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज (Para Medical And Nursing College) से जुड़ी हुई हैं।  यहां शिक्षिकाएं और छात्राएं अभी डर के माहौल में रह रही हैं। इस कॉलेज के शिक्षिकाएं और छात्राओं ने बताया कि स्थानीय लोग और गुंडे हमेशा छेड़खानी करते हैं. जबरन प्राइवेट पार्ट्स तक हाथ लगा देते हैं। इससे ज्यादातर शिक्षिकाएं और छात्रा कॉलेज आना बंद कर दीं हैं। 

शिक्षिकाओं ने कहा कि यहां के स्थानीय लोग और गुंडे हमलोगों के साथ छेड़खानी करते हैं. दूसरे राज्यों से हम लोग यहां पढ़ाने आए हैं और इसी से हमलोगों का जीवन चलता है लेकिन अब हम लोग एक पल भी यहां नहीं रहना चाहते हैं. मनचले गुंडे हम लोगों के साथ छेड़खानी करते हैं। इज्जत पर हाथ डालते हैं। कॉलेज बस में आते-जाते समय स्थानीय गुंडे बस में चढ़ जाते हैं, हमलोगों के साथ गलत हरकत करते हैं। वहीं, कॉलेज की छात्राओं ने कहा की कॉलेज बस में हम लोग जाते है तो गुंडे बस में घुसकर हम लोगों के साथ बदसलूकी छेड़-छाड़ करते हैं। कॉलेज से बाहर निकलते हैं तो भी गुंडे ये सब करते हैं

 सुरक्षा के लिए डीजीपी तक लगा चुके गुहार

कॉलेज प्रशासन की ओर से दानापुर एएसपी से लेकर डीजीपी तक गुहार लगाया गया। अब भी छात्राओं का मानना है कि उन्हें प्रॉपर सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। छात्राओं का कहना है कि उनकी पढ़ाई पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। बहुत-सी बच्चियां बदमाशों की छेड़खानी की वजह से कॉलेज नहीं आ रही हैं। लोकल गुंडे कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों और युवकों को पिटाई के साथ छेड़खानी भी करते हैं। यही वजह है कि इस निजी कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक, जो दूसरे प्रदेशों से बिहार की छात्राओं को ट्रेंड करने आईं हैं, वो भी डरी हुई हैं।

प्रबंधन का कहना है सबसे पहला प्रयास है, हमारे बच्चों और बच्चियों की सुरक्षा। इसके लिए जो कुछ करना पड़ेगा कॉलेज प्रशासन करने को तैयार है। हालात नहीं सुधरे तो डर के साए में कॉलेज चलाना मुश्किल होगा और इसे बंद करना होगा ।


कॉलेज पर किया था हमला

30 जनवरी से लगातार यहां की छात्राओं से छेड़खानी और गलत हरकत की जा रही थी। इतना ही नहीं संस्थान ने जब केस किया तो बदमाशों ने कॉलेज में हमला कर दिया। फायरिंग भी की गई। छात्राओं के साथ अभद्रता किया गया। इस बाबत कॉलेज प्रशासन ने मनेर थाने में लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने कॉलेज को सुरक्षा प्रदान की। अब AK 47 और इंसास के निगरानी में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई कराई जा रही है। 

मनेर थाना प्रभारी शशि रंजन ने कहा कि पहले इस तरह की घटनाएं नहीं होती थी. इधर हो रही हैं. कॉलेज की छात्राएं शिक्षिकाएं सुरक्षित रहें इसके लिए पुलिस की तैनाती कॉलेज परिसर में की गई है. प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

इस मुद्दे पर राजनीति शुरू

इसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि बिहार में बेटियां, शिक्षिकाएं सुरक्षित नहीं हैं. उनके साथ बदसलूकी छेड़-छाड़ किया जा रहा है. नीतीश कुमार को शर्म से डूब मरना चाहिए। बिहार में महाजंगलराज आ गया है। वहीं, आरजेडी के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि मनेर के कॉलेज में जो घटना हुई है उसमें पुलिस ने एक्शन लिया है. कुछ लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. कॉलेज परिसर में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Suggested News