बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मछली चावल खिलाने के लिए रात को बुलाई प्रेमिका ने तीन बच्चो के बाप प्रेमी को खाना में दिया जहर, खाते ही बिगड़ी हालत अस्पताल में भर्ती

मछली चावल खिलाने के लिए रात को बुलाई प्रेमिका ने तीन बच्चो के बाप प्रेमी को खाना में दिया जहर, खाते ही बिगड़ी हालत अस्पताल में भर्ती

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी निवासी एक 30 वर्षीय प्रेमी को उसकी 22 वर्षीय प्रेमिका ने मछली चावल खिलाने के लिए घर बुलाकर खाना में जहर मिलाकर खिला दी। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। वही प्रेमी युवक ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अचेत युवक की पहचान विपिन शर्मा के बेटा तेजश्वी शर्मा के रूप में की गई।

दरअसल घटना के संदर्भ में युवक ने बताया  कि वह पेशे से कोर्ट में एक प्राइवेट कर्मीचारी के तौर पर काम करता है। प्रेमी युवक के दो बेटा और एक बेटी है। छह वर्ष पूर्व किसी काम के सिलसिले  में उसकी प्रेमिका कोर्ट में गई थी जहां दोनों के बीच नैना चार हो गई। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। दोनों छुप छुप कर मिलने लगे। दोनो के बीच प्रेम परवान चढ़ गया।  दो साल बाद प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी युवक के ऊपर शादी के झांसा देकर शारीरिक शोषण करने को लेकर केस दर्ज कराई थी। जिसके बाद केस वापस लेने के लिए 1 लाख 60हजार रुपए ले ली। बाद में  मामला शांत हो गया। कुछ दिन बाद दोनो अलग हो गए। लेकिन लड़की द्वारा मैसेज किया जाने लगा। जिसके बाद फिर बातचीत शुरू हो गई। 

इसी बीच शनिवार की रात प्रेमिका ने मछली चावल खिलाने के लिए अपने घर प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर बुलाई। मछली चावल खाने के बाद वह अपने घर के लिए निकल गया। इसी बीच उसे उल्टी होने लगी। उल्टी होने के बाद उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गई जिसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचे उसका दोस्त ने उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टर ने उसकी प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने युवक का फर्द्रब्यान दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

इस संदर्भ में नगर थाना में तैनात एसआई रुचि कुमारी ने बताया  युवक ने बताया की एक पड़की ने उसे बुलाया था उसके साथ कुछ वर्षो से रिलेशन चल रहा है। जिसने। घर बुलाकर कुछ खिलाई जिसके बाद उसे उलटी होने लगा। जिस पर उसे शक हुआ कि कहीं उसे कुछ मिलाकर न खिला दिया गया हो। उसके दोस्त द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

REPORT - MANAN AHMAD

Suggested News