पटना में प्रेमिका को आशिक ने मारी गोली, एक साथ दो प्रेमी को कर रही थी मैनेज

पटना. राजधानी पटना में बुधवार को सरेआम लव अफेयर में लड़की को सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी है। गंभीर रूप से जख्मी लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि लड़की को दूसरे लड़के से सेट होने से नाराज होकर पुराने आशिक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके के इंद्रपुरी मुहल्ले की है।

बताया जाता है कि लड़की कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान सिरफिरे आशिक ने युवती को पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिरकर तड़पने लगी। उसे खून से लथपथ तड़पता देख बदमाश बाइक से तेजी से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं बेउर थानेदार ने कहा कि काजल कुमारी नामक लड़की को कोचिंग से घर आने के दौरान गोली मारी गयी है। पुलिस को पता चला है कि मामला लव अफेयर से जुड़ा हुआ है। पुलिस लड़की के मोबाइल को जप्त कर उसकी सीडीआर निकाल कर घटना के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही पुलिस उसके परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।