बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर जबरन करा दी शादी

BIHAR NEWS : प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर जबरन करा दी शादी

SITAMARHI : जिले में इन दिनों जबरदस्ती शादी कराने का मामला चर्चे में हैं। पहली घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकर गांव की थी। अब फिर एक और मामला सामने आया हैं। जहां एक प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने गया था। इसी दौरान गांव वालों ने पकड़ कर जबरदस्ती शादी करा दी। घटना जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही गांव की है। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था। इसी दौरान गांव वालों ने दोनो को पकड़ लिया। फिर लड़की के परिजनों के पास दोनो को ले गये। जहां करीब 200 ग्रामीणों के बीच दोनो प्रेमी युगल की जबरदस्ती शादी करा दी गयी। दोनो के गले में जबरदस्ती एक दूसरे को वर माला डलवाया गया। फिर महिलाओं को बुलाकर सिंदूर भी डलवाया गया। 

इस जबरदस्ती की शादी का वीडियो बनवाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़के का नाम राहुल कुमार है। जो मलाहि गांव के ही विजय राय का पुत्र है। वही लड़की रीना कुमारी वार्ड नंबर 10 के महेंद्र राम की बेटी है। दोनो की जबरदस्ती अंतर्जातीय विवाह कराया गया है।

बताया जा रहा है की लड़का और लड़की दोनो नाबालिग है। दोनो का मिलन जुलन पिछले एक साल से चल रहा था। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई थी। तीन महीने के बाद उसका गर्भपात कराया गया। उक्त घटना को लेकर लड़के परिजनों के द्वारा डीएम और एसपी को आवेदन भी दिया गया है। जिसमे अपने बेटे को नाबालिग बताया है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट

Suggested News