बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बीमार पिता को देखने जाना बेटी को पड़ा महंगा, देर से लौटने पर पति ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

बेगूसराय में बीमार पिता को देखने जाना बेटी को पड़ा महंगा, देर से लौटने पर पति ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्यों वह मायके से ससुराल देर से पहुंची थी। बताया जा रहा कि, मृतका अपने बीमार पिता को देखने के लिए अपने मायके गई थी। वहीं जब वापस लौटी तो उसके पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 

दरअसल, यह घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का है। मृतक महिला की पहचान शालो देवी (40) के रुप में हुई है। जानकारी अनुसार मृतका शुक्रवार की सुबह बीमार पिता को देखने मायके खगड़िया गई थी। शनिवार शाम ससुराल लौटी, लेकिन थोड़ी देर हो गई। इससे नाराज पति ने देर रात में सोई पत्नी को गोली मार दी और फरार हो गया। आरोपी पति की पहचान नंद किशोर यादव (50) के रुप में हुई है।

वहीं रविवार की सुबह हत्या की सूचना मिलने ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिर घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मामले को लेकर मृतका के बेटे ने बताया कि, उसकी मां मायके गई थी। मायके से आने में उसे देर हो गई। इससे नाराज पिता ने गोली मारकर उसकी मां की हत्या कर दी। वहीं मृतका के भाई ने बताया कि, उसके पिता का तबीयत ज्यादा खराब है, उन्हें ही देखने के लिए उसकी बहन मायके आई थी। मृतका के भाई ने यह भी बताया कि उसका बहनोई इससे पहले भी उसकी बहन की हत्या करने का प्रयास कर चुका है। 

Suggested News