बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कहा...

BEGUSARAI : जिले के नगर थानान्तर्गत स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में संलिप्त एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी निशित प्रिया ने बताया की कल यानी 16 जनवरी को नगर थानान्तर्गत रविरौशन उर्फ रेड्डी उम्र करीब 44 वर्ष के साना-चाँदी के दुकान पर आकर एक अपराधी दुकान के गेट के पास करीब 05-07 मिनट तक बातचीत किया एवं जाते समय रविरौशन को 02 गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गोली सीने में लगा और घटना को अंजाम देते हुए अपराधी भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही 15 मिनट के अंदर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बेगूसराय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बेगूसराय एवं नगर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुँच कर घटित घटना के संबंध में जांच किया गया।


घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा इस कांड के उदभेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पु०नि० रामनिवास थानाध्यक्ष नगर थाना, सशस्त्र बल नगर थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया है।

मृतक के परिजनों के द्वारा जो कार्ड दर्ज कराया गया एवं गठित विशेष टीम के द्वारा 15 सी०सी०टी०भी० फूटेज का अवलोकन एवं तकनीकी अनुसंधान के बाद जो प्रारंभिक साक्ष्य प्राप्त हुए उस आधार पर उक्त घटना को घटित करने वाले एक अपराधी कंचन पासवान उर्फ सौरव पे० कमली पासवान उर्फ कमलदेव पासवान सा० गाछीटोला थाना नगर जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया। 

घटना का कारण पूर्व में हुई मारपीट को लेकर विवाद है, जिसमें मृतक के द्वारा कांड दर्ज कराया गया था। घटना में संलिप्त अपराधियों के द्वारा केश उठाने का दबाव बनाया जा रहा था। घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही घटना में अन्य संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा। गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर नावकोठी में एक, नगर थाना में दो और बरौनी थाना में एक मामला दर्ज है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट