बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में सरकारी अस्पताल ने निजी नर्सिंग होम को दी मात, डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 5 किलो का ट्यूमर

बेतिया में सरकारी अस्पताल ने निजी नर्सिंग होम को दी मात, डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 5 किलो का ट्यूमर

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के सरकारी अस्पताल अब निजी अस्पताल से किसी भी मायने में कम नहीं है। यहाँ हर सुविधा अब उपलब्ध है जो एक निजी अस्पताल में रहता है। अब यहाँ के सरकारी अस्पताल में छोटा से छोटा व बड़ा से बड़ा ऑपरेशन के साथ ही मुफ्त में दवा भी मिल रहा है।

इसी कड़ी में पश्चिम चम्पारण के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 5 किलो का ट्यूमर निकाला। 44 वर्षीय महिला रेखा देवी विगत कई वर्षों से पेट दर्द से परेशान थी और कई अस्पतालों के चक्कर लगा चुकी थी। महिला के पति ने बताया की उसकी पत्नी पेट दर्द से परेशान रहा करती थी। जिसका कई अस्पतालों में जांच कराया। जांच के दौरान पेल्विक मास होने की बात सामने आई। जिसके ऑपरेशन का खर्च काफी महंगा था। लिहाजा थक हार कर वे बगहा अनुमंडल अस्पताल में आए। जहां सर्जन विजय कुमार ने जांच करवा कर सर्जरी करने की बात कही। 

सर्जन डॉक्टर विजय कुमार ने बताया की महिला के पेट में हमेशा दर्द रहता था। उसको पेल्विक एरिया में शिष्ट होने की बात सामने आई थी। जब उन्होंने सर्जरी किया तो महिला के पेट से 5 किलो का ट्यूमर निकाला। सर्जरी के बाद महिला की हालत सामान्य है। साथ ही उन्होने यह भी बताया की अगर इसका कही निजी अस्पताल मे सर्जरी होता तो एक से डेढ़ लाख रुपया खर्च आता।

बता दें की अनुमंडलीय अस्पताल में पहले सर्जन डॉक्टर नहीं थे। तीन साल पूर्व से डॉक्टर विजय कुमार सर्जन चिकित्सक के रूप में यहां कार्यरत हैं। तब से शल्य चिकित्सा इस अस्पताल में बहाल हुई है और अब सर्जरी कर मरीजों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा रहा है। लिहाजा स्थानीय लोग भी खुश हैं की बगहा जैसे जगह पर भी अब सर्जरी हो जा रही है। नहीं तो पहले मामूली जख्म से पीड़ित मरीजों को भी जीएमसीएच रेफर कर दिया जाता था।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News