BANKA : जिस शिक्षक पर समाज को सही राह पर ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। लेकिन जब गुरुजी ही शराब के नशे में गिरफ्तार होंगे तो क्या कहेंगे। हैरानी की बात यह है कि बिहार में शराबबंदी है। इसके बाद बिहार सरकार के ही एक शिक्षक इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। जब गुरु जी ही शराब पीते हैं तो बच्चों को क्या शिक्षा देंगे। बिहार के बांका जिले में शराब के नशे में धुत एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में गिरफ्तार शिक्षक का उच्च विद्यालय भरको में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बुधवार की संध्या प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में पुलिस ने सरकारी विद्यालय के एक सहायक शिक्षक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर बांका भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शिक्षक विवेकानंद आर्य पर शराब के नशे में धुत होकर पड़ोसी के साथ नोकझोंक एवं मारपीट करने का आरोप है। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दारोगा चंचल कुमार ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक के शराब के नशे में गिरफ्तारी होने के बाद से विद्यालय सहित इलाकों में चर्चा का विषय बना है।
वार्ड संख्या दस के कई लोगों ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक के खिलाफ थाना में अन्य केस भी दर्ज है। मेडिकल टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि होने पर बांका भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 10 में शराब पीकर एक शिक्षक गाली गलौज एवं मारपीट अपने पड़ोसी से कर रहा है।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। अमरपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि शिक्षक विवेकानंद आर्य शराब के नशा में था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट