बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर विश्वविद्यालय के छठे सीनेट की बैठक में शामिल हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, शिक्षा नीति को लेकर की नीतीश सरकार की सराहना

मुंगेर विश्वविद्यालय के छठे सीनेट की बैठक में शामिल हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, शिक्षा नीति को लेकर की नीतीश सरकार की सराहना

BIHAR: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बुधवार को मुंगेर पहुंचे। जहां उन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय के छठे सीनेट (एकेडमिक) बैठक की अध्यक्षता की। वहीं सीनेट मेंबरों ने बैठक में राज्यपाल के समक्ष कई मुद्दे भी उठाए। तो राज्यपाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि, बिहार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समर्थन में है।

दरअसल, बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सड़क मार्ग से मुंगेर पहुंचें। जहां मुंगेर यूनिवर्सिटी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद मुंगेर यूनिवर्सिटी के छठे एकेडीमिक सीनेट बैठक अध्यक्षता खुद कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। बैठक में सीनेट मेंबर के अलावा कई विधायक, एमएलसी मौजूद थे। कुलाधिपति और कुलपति सहित राज्यपाल के प्रधान सचिव ने दीप जला सीनेट की बैठक का शुभारंभ किया। सीनेट बैठक के दौरान कई मेंबरों ने अपने अपने इलाके के कॉलेजों की समस्या से कुलाधिपति को अवगत कराया। 

वहीं कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लकर ने अपने भाषण में कहा कि शिक्षा हमारे विकास की रीढ़ होती है। जब-जब कहीं शिक्षा का स्तर गिरा है। वहां-वहां समाज का विकास स्थिर हुआ है। इसलिए आज हमें वाट आवर इंडस्ट्री नीड नहीं, बल्कि वाट आवर सोसाइटी नीडस विचार वाली शिक्षा की जरूर है। तभी हम एक मजबूत समाज का विकास कर सकते हैं।

कुलाधिपति ने सीनेट (एकेडमिक) बैठक के दौरान नई शिक्षा नीति 2020 पर जोर देते हुए कहा कि यह एक परिवर्तन का दौर है। जिसमें हमें मिलकर अपनी सहभागिता देनी है, तभी हम अपने बच्चों को कह पायेंगे की नई शिक्षा नीति-2020 के समय हमारा भी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को पूरे देश के साथ बिहार ने भी अपनाया है। जिसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री ने भी इसे एक सराहा है और कहा है कि नई शिक्षा नीति 2020 में राज्य सरकार पूरी तरह साथ है।

Suggested News