बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने लोगों से लगवाए 'सियावर रामचन्द्र की जय' के नारे, 22 जनवरी को की अयोध्या आने की अपील

जहानाबाद पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने लोगों से लगवाए 'सियावर रामचन्द्र की जय' के नारे, 22 जनवरी को की अयोध्या आने की अपील

JEHANABAD : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज जहानाबाद पहुंचे। जहाँ उन्होंने लोगों से जोर से सियावर रामचंद्र की जय के नारे लगाने को कहा। गवर्नर ने कहा कि बिहार का अयोध्या से अटूट संबंध है। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का उद्घाटन होना है। 

इस मौके पर आप सब लोग अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोग नहीं पहुंच जाए। वह अपने घर से ही 22 जनवरी को भगवान श्री राम का स्मरण करें। इससे पहले राज्यपाल समेत तमाम लोगों को राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। गवर्नर जहानाबाद के ओकरी में पूर्व सांसद किंग महेंद्र की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।

बताते चलें की सरयू नदी के तट पर बसे अयोध्या को भगवान श्री राम का जन्म स्थान माना जाता है। यहां पर बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण पर है। 

22 जनवरी को यहाँ रामलला के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। जिसमें दूर-दूर से लोग मौजूद होंगे। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इस दिन यहां पर 4000 से भी ज्यादा साधू इकट्ठा होने वाले हैं।  

जहानाबाद से रितेश की रिपोर्ट 

Suggested News