दिल्ली पहुंचे राज्यपाल : भ्रष्टाचार व कुलपति की नियुक्ति को लेकर छिड़े विवाद के सवाल पर पहली बार क्या बोले फागू चौहान?,जानें..

पटना. बिहार में कुलपति की नियुक्ति को लेकर विवाद छिड़ा है।मगध विवि के कुलपति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस और निगरानी रेड के बाद विवाद और गंभीर हो गया है। इसी बीच मौलान मजहरूल हक विवि के कुलपति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर LNMU के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इधर, कुलपति विवाद के बीच बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज दिल्ली पहुंच गये।

दिल्ली पहुंचे राज्यपाल ने कुलपति विवाद पर बोलने से बचने की कोशिश की। बिहार भवन पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि जो आरोप लगा रहे हैं उनसे ही पूछिए.....इसके बाद उन्होंने आगे कुछ भी नहीं कहा। यानी राज्यपाल इस प्रकरण पर साफ-साफ बोलने से बच रहे। बता दें, बिहार के राज्यपाल आज से दिल्ली दौरे पर हैं। उनका देश के शिक्षा मंत्री से मिलने की खबर है। 

पाटलिपुत्र विवि में नये कुलपति की नियुक्ति

राजभवन ने आज पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति कर दी है. राजभवन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि प्रोफेसर आर.के. सिंह को अगले 3 सालों के लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया जाता है. वहीं प्रो. संजॉय कुमार को नालंदा ओपने यूनिवर्सिटी का प्रो.वीसी नियुक्त किया गया है। 

बता दें कि LNMU के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह पर ज्यादा कीमत पर उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद का आरोप लगा है। वहीं  मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेन्द्र प्रसाद  के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी भी हुई थी। इन पर लगभग 30 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप है। इसके बाद मगध विश्वविद्यालय के कुलपति 23 तारीख से लंबी छुट्टी पर चले गये हैं। विभूति नारायण सिंह को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।