बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा चंदा दो और धंधा लो, चंदा नहीं दिए तो ईडी का फंदा लो

नालंदा में महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा चंदा दो और धंधा लो, चंदा नहीं दिए तो ईडी का फंदा लो

NALANDA : महागठबंधन के नेताओं की ओर से नालंदा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाकपा माले के लोकसभा प्रत्याशी संदीप सौरभ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितने भी प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है, सभी परिवारवाद से निकले हुए लोग हैं। भाजपा ने 14 सीटों पर सिर्फ परिवारवाद के चलते अपने परिवार को उतारने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। 

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनका अपना परिवारवाद अच्छा है। बाकी लोग परिवारवाद है। उनका करप्शन अच्छा है लेकिन बाकी लोगों पर ED का छापा पड़ जाएगा। वही महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरव ने कहा चंदा दो और धंधा लो। अगर चंदा नहीं दिया तो ईडी का फंदा लो। 

वहीं उन्होंने पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव के नामांकन को लेकर कहा कि इस बारे में पार्टियों को फैसला लेना है। इस बारे में इंडिया गठबंधन के द्वारा पहले ही प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपनी-अपने सीटों की जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने कहा की पूर्णिया लोकसभा सीट पर बीच का रास्ता निकालना चाहिए।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News