बिहार से महागठबंधन के एकमात्र सांसद ने केंद्र की मोदी सरकार पर किया हमला, कहा अलग अलग विभागों में हैं 30 लाख रिक्तियां, चीन ने भारत की जमीन पर किया कब्ज़ा

बिहार से महागठबंधन के एकमात्र सांसद ने केंद्र की मोदी सरकार

KISHANGANJ : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सारी पार्टियां जुटी हैं। इस बीच किशनगंज के कांग्रेस सांसद डॉo जावेद आजाद ने एक बड़ी घोषणा कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कोई काम नही करती है। देश में बेरोजगारी है। अलग अलग विभागों में लगभग 30 लाख से अधिक रिक्तियां है। लेकिन सरकार भर्ती नही निकाल रही है। 

उन्होंने बताया की अगर हमारी सरकार आई तो कांग्रेस पार्टी सबसे पहले यह तो रिक्तियां है उसमे भर्ती करने का काम करेगी। वही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते कहा कि चाइना हमारे देश की सरहदों पर हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है।

जावेद आज़ाद ने कहा की उनके ही पार्टी के अरुणाचल प्रदेश के सांसद ने संसद में कहा कि चीन हमारी सीमा पार आ गया हैं। लेकिन प्रधानमन्त्री मोदी कहते है की न कोई सीमा में घुसा है न ही हमारे जमीन पर कब्जा है तो क्या उनके ही सांसद झूठ बोल रहे है।

Nsmch

बताते चलें की 2019 के लोकसभा चुनाव में जब पुरे देश में मोदी की लहर थी। तब बिहार में एनडीए ने 40 में से 39 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल किया था। यहाँ तक की लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला था। ऐसे में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े जावेद आज़ाद ने जीत हासिल की थी। 

किशनगंज से साजिद हुसैन की रिपोर्ट