बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकतंत्र के महापर्व की हुई घोषणा, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कब कितनी सीटों पर मतदान, देखिये शेड्यूल

लोकतंत्र के महापर्व की हुई घोषणा, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कब कितनी सीटों पर मतदान, देखिये शेड्यूल

DESK. लोकसभा चुनाव की तिथियों का शनिवार को ऐलान किया गया. चुनाव आयोग की ओर से आम चुनाव चुनावों और देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा की गई. लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों के साथ ही कुछ जगहों पर होने वाले विधानसभा उप चुनावों की तारीखों को ही तय किया गया है. इस बार भी वोटिंग ईवीएम से भी होगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 97 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत वोटर हैं. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव होगा. 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार है. साथ ही चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी पूरे देश में लागू हो गया है.  राजीव कुमार ने कहा कि "हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी  विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।"  जम्मू और कश्मीर में भी चुनाव होना है. 

राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं, जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। 55 लाख ईवीएम हैं। चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 543 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।




Suggested News