अजगैबीनाथ में वैशाख शुक्ल पक्ष पर मां गंगा के पुनः जन्म पर होगा भव्य गंगा आरती का आयोजन, जानें क्यों है खास यह दिन

अजगैबीनाथ में वैशाख शुक्ल पक्ष पर मां गंगा के पुनः जन्म पर होगा भव्य गंगा आरती का आयोजन, जानें क्यों है खास यह दिन

BHAGALPUR :  भागलपुर सुलतानगंज अजगैबीनाथ मे  जहान्वी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। वहीं जहान्वी गंगा महा आरती सभा के महामंत्री संजीव झा ने बताया कि आज दिन मां गांगा पुनः जन्म पृथ्वी पर हुआ वैशाख शुक्ल पक्ष सत्वी के दिन जहान्वी ऋषि के जंघा से निकलने के कारण इनका नाम जहान्वी परा यह जहान्हु नगरी जहान्वी का पुनः जन्म स्थली माना जाता हैं।

इसके लिए अजगैबीनाथ धाम हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।इसके लिए सोमवार के दिन उत्तरवाहिनी गंगा तट पर सात विद्वान पंडितों के द्वारा मां गंगा का भव्य महाआरती का आयोजन किये जाएगे। सुलतानगंज क्षेत्र वासीयों मां गंगा के ऋणी हैं। उन्हें चाहिए कि मां गंगा के चरणों उनके जन्म उत्सव पर एक दीप मां गंगा के चरणों अपरित करे जिससे कि आनेवाले पिढियों को सांस्कृतिक एंव धार्मिक प्रतिष्ठा का पता चले।

 इस  दौरान जहान्वी महाआरती के पंडित कृष्णा मिश्रा,नविन झा,प्रविण झा,रजनीश झा,मन्ना सागर,गुलशन झा,अंकित मिश्रा, एंव स्थानीय पंजक यादव,जितेंद्र यादव,लखन यादव,सुमित यादव,राजेश झा,सौरभ कुंजु,गुंजन बाबा,सहित पंडित समाज के लोग मौजूद थे।

Find Us on Facebook

Trending News