बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में रामनवमी को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, राम, लक्ष्मण और मां सीता की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

नवादा में रामनवमी को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, राम, लक्ष्मण और मां सीता की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

NAWADA. बिहार में नवादा, शेखपुरा सहित कुछ जगहों पर आज यानि शनिवार को रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। सभी जगहों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। इस दौरान लाखों रामभक्त शोभायात्रा में शामिल हुए हैं। हर तरफ जय श्री राम और हनुमान के नारे लग रहे है। 

दरअसल, नवादा शहर में शनिवार को रामनवमी को लेकर विराट शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर भगवामय हो गया। हर तरफ जय श्रीराम और हनुमान के नारे लग रहे थे। लाखों की संख्या में बूढ़े, बच्चे, जवान और महिलाएं इस शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में लोगों का उत्साह चरम पर था। 

बता दें कि, शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी भी साथ चल रही थी। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। वहीं ढोल, नगाड़े और पारंपरिक गीतों की धुन पर राम भक्त नाचते दिखे। 

वहीं शोभायात्रा की सबसे खास बात यह रही कि  पहली बार मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भगवा लिबास में महिलाएं शामिल हुई। वहीं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सेवा शिविर भी लगाया गया था।


Suggested News